हल्द्वानी विधायक और नगर निगम पार्षद नेता प्रतिपक्ष जोशी को पुलिस ने किया घर में नजरबंद

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी शहर में अब तक की बड़ी खबर सामने आ गई है यहां पर नगर निगम के इशारों पर हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश और नगर निगम पार्षद नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी को उनके घर में पुलिस के द्वारा नजरबंद कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार बता दे कि यह पूरा मामला नगर निगम से जुड़ा हुआ है इन दिनों नगर निगम की टीम के द्वारा हल्द्वानी के सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के अभियान को जोरों शोरों से चलाया जा रहा है और अभी तक नगर निगम की टीम के द्वारा नैनीताल रोड बरेली रोड मंगल पड़ाव सब्जी मंडी से अतिक्रमण हटा चुकी है। वहीं नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान आज मंगल पड़ाव स्थित मछली बाजार से अतिक्रमण हटाना है जिसके लिए सुबह से ही भारी फोर्स मौके पर पहुंच चुकी है वहीं नगर निगम पार्षद नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी का कहना है कि नगर निगम हर जगह समान कार्यवाही करें

नेता प्रतिपक्ष रवि जोशी ने बताया की नगर निगम की एकतरफा कार्यवाही के विरोध में उन्हें वहां पहुंचना था लेकिन पुलिस ने उन्हें और विधायक को उनके घरों में सुबह से ही नजरबंद कर दिया है।

ADVERTISEMENTS