हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे खून से हुई लाल:बीच सड़क पर जोमैटो राइडर की मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में पुलिस

फाइल फोटो मृतक नितिन गुणवंत
हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय पर लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। हाईवे पर मोतीनगर के पास बुधवार रात करीब 1:00 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में जोमैटो बाइकर की मौत हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मृतक युवक की शिनाख्त हल्द्वानी के सुभाष नगर निवासी 34 वर्षीय जोमैटो डिलीवरी बॉय नितिन गुणवंत के रूप में हुई है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि नितिन हल्द्वानी में जोमैटो डिलीवरी बॉय था। बुधवार रात करीब 12:30 बजे खाने का आर्डर लेकर मोतीनगर देने जा रहा था इस दौरान मोतीनगर चौराहे के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उसको कुचल दिया।घटना की सूचना लोगों ने इमरजेंसी 108 सेवा को दी जहां गंभीर हालत में डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत्यु घोषित कर दी।बताया जा रहा है कि नितिन होटल मैनेजमेंट करने के बाद कुछ साल पहले रेस्टोरेंट भी चलाया जहां बाद में दुकान बंद कर दिया। 2 साल से जोमैटो डिलीवरी बॉय के तौर पर काम कर रहा था। नितिन के पिता घर में रहते हैं जबकि उसका एक छोटा भाई है जो किसी कंपनी में काम करता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन