लालकुआं के पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा नहीं रहे… क्षेत्र में शोक की लहर…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआं। लालकुआं क्षेत्र की तमाम समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तैयार रहने वाले एवं लंबे समय से लालकुआं के विकास को लेकर देहरादून से दिल्ली तक संघर्ष के साक्षी रहे नगर पंचायत लालकुआं के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामबाबू मिश्रा का आकस्मिक निधन हो गया। उनका दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा था, उनके निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई, वहीं परिवार में कोहराम मच गया है।
लालकुआं के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा पिछले एक माह से निमोनिया से पीड़ित थे, उनका दिल्ली के फॉर्टिस अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां आज शाम लगभग 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे तीन पुत्र धर्मपत्नी समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं, फिलहाल दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल से उनके परिजन उनके पार्थिव शरीर लेकर लालकुआं की ओर को चल दिए हैं, देर रात लालकुआं पहुंचेंगे। उनके पुत्र अभिषेक मिश्रा ने बताया कि उनका शव लालकुआं वार्ड नंबर 3 स्थित उनके आवास में देर रात लाया जाएगा। कल शुक्रवार की सुबह 10 बजे शव यात्रा के बाद नगर के मुक्तिधाम शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS