हल्द्वानी: भारी बारिश से गुलाब घाटी में सड़क पर आया मलबा, बाल-बाल बचे पर्यटक (देखे वीडियो)

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: हल्द्वानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। काठगोदाम थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुलाब घाटी के पास आज सुबह से भारी बारिश के चलते पहाड़ का मलबा सड़कों पर आ गिरा। इस दौरान कई बड़े-बड़े पत्थर भी तेजी से नीचे आए, जिससे मार्ग पर खड़ी कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/u4dJAfG-hbg?si=zxOpOAHLd9hmktuF

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय सड़क पर पर्यटकों से भरी कई गाड़ियां मौजूद थीं। गनीमत रही कि समय रहते कुछ सवारियों को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ी जनहानि टल गई। कई बच्चे और बुजुर्ग भी इसमें शामिल थे, जो बाल-बाल बचे।

घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम थाना प्रभारी पंकज जोशी ने पुलिस बल को मौके पर भेजा। पुलिस की टीम ने तत्काल पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। भूस्खलन की स्थिति अभी भी बनी हुई है और प्रशासन की ओर से चेतावनी जारी की गई है कि लोग अनावश्यक रूप से पहाड़ी मार्गों पर यात्रा न करें।

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनें तैनात कर दी गई हैं और मार्ग को शीघ्र खोलने के प्रयास जारी हैं।

ADVERTISEMENTS