उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक ने घोषित किए 10 प्रत्याशी, चुनावी मैदान में उतारे उम्मीदवार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Uttarakhand Kranti Dal Democratic

आगामी  विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक ने 10 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी है।

ADVERTISEMENTS

वोटरगाइड देखें

उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक ने घोषित किए 10 प्रत्याशी

घोषित सूची के अनुसार रायपुर से आशुतोष नेगी, मसूरी से मेजर संतोष भंडारी, कोटद्वार से रोहित डंडरियाल, जागेश्वर से मनमोहन नागरकोटी, अल्मोड़ा से नरेंद्र बिष्ट और सोमेश्वर से शिवराम को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं गंगोत्री से अरविंद बुटोला, पौड़ी (अनुसूचित जाति आरक्षित) से रवींद्र सिंह उर्फ रवि सिंह, नरेंद्रनगर से प्रधान रतन सिंह और सल्ट से बीरेंद्र बंगारी को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

वोटरगाइड देखें

राज्य स्वराज पार्टी के तीन प्रत्याशियों के नाम भी किए घोषित

इसके अलावा उत्तराखंड डेमोक्रेटिक एलायंस के तहत उत्तराखंड क्रांति दल डेमोक्रेटिक ने सहयोगी क्षेत्रीय दल राज्य स्वराज पार्टी के तीन प्रत्याशियों के नाम भी घोषित किए हैं। इनमें चकराता विधानसभा सीट से बॉबी पंवार, केदारनाथ से त्रिभुवन चौहान और कपकोट से भूपेंद्र कोरंगा शामिल हैं। पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इन तीनों प्रत्याशियों को गठबंधन के तहत समर्थन दिया जा रहा है। साथ ही गठबंधन में शामिल अन्य क्षेत्रीय दलों से भी इन्हें समर्थन मिलने की उम्मीद जताई गई है

ADVERTISEMENTS