हल्द्वानी: उफान पर गौला नदी, 10 हजार क्यूसेक के पार पहुंचा बैराज, प्रशासन अलर्ट(देखे वीडियो)

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी: पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भीषण बारिश का असर अब मैदानी इलाकों में भी साफ नजर आने लगा है। काठगोदाम स्थित गौला बैराज का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है और अब इसका डिस्चार्ज 10 हजार क्यूसेक से अधिक पहुंच गया है। इसके चलते गौला नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया है।एसडीएम राहुल शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल बैराज का डिस्चार्ज नियंत्रण में है

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/X2Xu-5Ytui4?si=DShFhj1oJnFjQ7p5

लेकिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शहरी और ग्रामीण इलाकों में राजस्व विभाग के पटवारी, पुलिस बल और आपदा प्रबंधन टीमें निगरानी बनाए हुए हैं।शेर नाले और सूर्या नाले पर भी विशेष नजर रखी जा रही है क्योंकि भारी बारिश से इन नालों में भी जलप्रवाह तेज हो गया है। प्रशासन ने लोगों से नदी और नालों के किनारे जाने से परहेज करने की अपील की है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तेजी से बदलते मौसम को देखते हुए सतर्कता और तैयारी पूरी है

ADVERTISEMENTS