विधानसभा चुनाव 2027 के लिए UKD ने जारी की लिस्ट, 16 विधानसभा सीटों पर उतारे प्रत्याशी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

ukd-releases-first-list-of-16-candidates-uttarakhand-assembly-election

उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाते हुए अपने 16 विधानसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने फाइव-लेयर सिस्टम के तहत प्रत्याशियों का चयन करते हुए वरिष्ठ, अनुभवी और संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा है।

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड चुनाव के लिए UKD ने जारी की पहली लिस्ट

जारी सूची के अनुसार, पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से काशी सिंह ऐरी को प्रत्याशी बनाया गया है। द्वाराहाट से पुष्प त्रिपाठी, देवप्रयाग से पूरण सिंह कठैत और प्रतापनगर से पंकज व्यास को टिकट दिया गया है। कर्णप्रयाग से आशीष नेगी, जागेश्वर से दिनेश कुजवाल और राजपुर विधानसभा सीट से देव चंद उत्तराखंडी चुनाव लड़ेंगे।

16 विधानसभा सीटों पर उतारे प्रत्याशी

इसी तरह सल्ट से प्रताप सिंह, टिहरी से डी.डी. पंत और कपकोट से वरुण चंदोला को प्रत्याशी घोषित किया गया है। काशीपुर से प्रदीप चंद, नानकमत्ता से कैलाश सिंह पांगती और रामनगर से भुवन चंद्र को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है।

वहीं देहरादून कैंट विधानसभा सीट से सेवानिवृत्त कमांडेंट राजेन्द्र सिंह नेगी और खानपुर से रितु कंडियाल जुयाल को प्रत्याशी बनाया गया है। धनोल्टी विधानसभा सीट से चंदन सिंह राणा यूकेडी के उम्मीदवार होंगे।

यहां देखिए पूरी लिस्ट

  1. पिथौरागढ़: काशी सिंह ऐरी
  2. द्वाराहाट: पुष्प त्रिपाठी
  3. देवप्रयाग: पूरण सिंह कठैत
  4. प्रतापनगर: पंकज व्यास
  5. कर्णप्रयाग: आशीष नेगी
  6. जागेश्वर: दिनेश कुजवाल
  7. राजपुर: देव चंद उत्तराखंडी
  8. सल्ट: प्रताप सिंह
  9. टिहरी: डी.डी. पंत
  10. कपकोट: वरुण चंदोला
  11. काशीपुर: प्रदीप चंद
  12. नानकमत्ता: कैलाश सिंह पांगती
  13. रामनगर: भुवन चंद्र
  14. देहरादून कैंट: राजेन्द्र सिंह नेगी (सेवानिवृत्त कमांडेंट)
  15. खानपुर: रितु कंडियाल जुयाल
  16. धनोल्टी: चंदन सिंह राणा

केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने क्या कहा?

केंद्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन में संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और उत्तराखंड के मूलभूत हितों के लिए किए गए संघर्ष को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने संकेत दिए कि पार्टी की दूसरी सूची भी जल्द जारी की जाएगी। यूकेडी की पहली सूची जारी होने के बाद प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ने की संभावना है। अब सबकी निगाहें पार्टी की दूसरी सूची और चुनावी रणनीति पर टिकी हैं

ADVERTISEMENTS