दुल्हन की तलाश में कुंवारे युवाओं का आंदोलन! सरकार से बोले- ‘शादी करवाओ या पेंशन दो…’

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
maharashtra-unmarried-rural-youth-protest-demand-brides-government-help

जहां इस देश में बेरोजगारी, महंगाई और दूसरे मुद्दों से पहले ही जनता झेल रही है। तो वहीं इसी बीच महाराष्ट्र से एक अनोखी समस्या  राजनीतिक बहस का हिस्सा बन चुकी है। यहां पर कुछ अविवाहित युवा, जो 30 से 32 साल की उम्र पार कर चुके है, दुल्हन नहीं मिलने से परेशान है।

ADVERTISEMENTS

नक्शेदेखें

युवा अब इस मांग को लेकर  सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की तैयारी में है। उनका कहना है कि या तो सरकार उनकी शादी करवाने में मदद करें, नहीं तो कम से कम उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कोई ठोस कदम उठाए।

दुल्हन की तलाश में भटक रहे कुंवारे युवाओं का आंदोलन

द हिंदू में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, सोलापुर के 28 साल के किसान नानावरे इसी समस्या को लेकर सितंबर में जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ चुके हैं।

अब वो ऐसे युवाओं का राष्ट्रीय स्तर पर नेटवर्क तैयार करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसे युवा जिन्हें शादी के लिए जीवनसाथी नहीं मिल पा रहे है। उनका कहना है कि कई ऐसे पुरुष है ग्रामीण इलाकों में जो 30 के पार हो चुके हैं। तो वहीं कुछ तो 40 और 50 साल की उम्र में शादी की उम्मीद भी छोड़ने लगे हैं।

युवाओं की सरकार से ये मांग

इन युवाओं की सरकार से मांग है कि वो सामाजिक कल्याण विभाग के तहत सभी धर्मों के लिए एक मैरिज रजिस्ट्रेशन ब्यूरो बनाए। इससे जो युवा अविवाहित है उन्हें लाइफ पार्टनर तलाशने में मदद मिल सकती है।

साथ ही वे आर्थिक सहायता, ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी रोजगार और कृषि उत्पादों के लिए उचित दाम की मांग भी कर रहे हैं। साथ ही अविवाहित पुरुषों के लिए मासिक पेंशन योजना शुरू की जाए। युवाओं का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा।

पेंशनप्लान चुनें

चुनाव के प्रचार के दौरान एक युवक मंच पर चढ़ा

दरअसल ये पूरा मामला उस समय और चर्चा में आ गया, जब महाराष्ट्र के बीड जिले के आष्टी में विधान परिषद चुनाव के प्रचार के दौरान एक युवक मंच पर चढ़ा। जहां उसने नेताओं के बीच अपनी समस्या रखी। उसने कहा कि बाकी मुद्दों को छोड़ पहले उनकी परेशानी पर ध्यान दिया जाए

ADVERTISEMENTS