हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद

हल्द्वानी: हल्द्वानी में 24 वर्षीय मीनाक्षी की मौत से जुड़े मामले में स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी हल्द्वानी डॉ. रजत भट्ट ने कालाढूंगी रोड स्थित उस दुकान का निरीक्षण किया…जहां से मीनाक्षी के इलाज से जुड़े होने की जानकारी सामने आई थी।
यह दुकान गुरुद्वारे के पास नईम पहलवान की बताई गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जब मौके पर पहुंची तो दुकान बंद मिली।
इसके बाद टीम बेस चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंची और मीनाक्षी से जुड़ी चिकित्सकीय जानकारी जुटाई। अस्पताल से मिली जानकारी में बताया गया कि मीनाक्षी को जब अस्पताल लाया गया…उस समय वह पहले ही दम तोड़ चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे ब्रॉट डेड यानी मृत अवस्था में अस्पताल पहुंचना दर्ज किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पूरे प्रकरण की तथ्यात्मक जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नियमों के तहत आगे की कार्रवाई करने को कहा गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता के इलाज करने वाले लोगों और नियमों के खिलाफ संचालित क्लीनिकों की जांच और कार्रवाई तेज करने के निर्देश भी दिए हैं।
विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या के इलाज के लिए पंजीकृत चिकित्सकों और अधिकृत स्वास्थ्य संस्थानों से ही परामर्श और उपचार लें
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


