हल्द्वानी-दीपावली की रात दुकान में लगी आग लाखों का नुकसान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉटकॉम

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी में जामा मस्जिद के नजदीक मीरा मार्ग में दीपावली की रात करीब 1:00 बजे किराने की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगने से कई लाखों का नुकसान होने का आकलन किया जा रहा है।

रात्रि 1:00 बजे जब दुकान स्वामी कपिल कुमार अग्रवाल दुकान बंद करके अपने निवास पर चले गए थे तो अचानक उनकी दुकान से धुँआ तथा आग की लपटें देखी गई जिससे आस-पड़ोस के लोगों ने उन्हें सूचना दी आनन-फानन में दमकल विभाग को भी इस बारे में जानकारी दी गई रात्रि को भीड़ कम होने से मेरा मार्ग व फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचने में देर नहीं लगी जिससे जल्दी ही आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा भीड़ भाड़ होने से अथवा दुकानों के आपस में जुड़ने से भारी नुकसान होने की आशंका भी व्यक्त की जा रही थी।

मंगल पड़ाव पुलिस चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंची उन्होंने दुकानदार स्वामी से आग के बारे में जानकारी ली माना यह जा रहा की शॉर्ट सर्किट की वजह से अथवा दिया जलाए रहने की वजह से आग लगी होगी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS