दुकान में लगी आग,लाखों सामान हुआ जलकर राख

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

दीपावली के दिन जो हर तरफ खुशी का माहौल बना रहता है वहीं दिवाली के कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पर खुशियां बर्बादी में बदल गई बता दें कि जहां दिवाली के दिन हल्द्वानी में भी देर रात आग लगने की खबर सामने आई वही गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत ऋषिकेश चंबा के बीच खाड़ी बाजार में एक दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल कर हुआ राख हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।खाड़ी बाजार के गजा रोड स्थित राजपाल सिंह गुसांई निवासी आमपाटा की कपड़ों की दुकान में अचानक आग लग गई।देखते ही देखते दुकान की ऊपरी मंजिल आग की लपटों गिर गई और उसमें रखे लाखों के कपड़े स्वाह हो गए।

आग लगने पर आस-पास के सभी व्यापारी एकत्रित हुए और किसी तरह भू-तल की दुकान को आग लगने से बचा लिया। किसी तरह ऊपरी दुकान में लगी आग पर भी काबू पाया।आग लगने का कारण यह बताया जा रहा है कि दुकान के बाहर कूड़े में किसी ने पटाखा डाल दिया था , जिससे वहां आग सुलगती रही और अचानक आग की लपटें दुकान तक पहुंच गई। आग लगने से दुकानदार का काफी नुकसान हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad