हलद्वानी के क्रिकेटरों की कार में लगी आग

ख़बर शेयर करें

, सभी क्रिकेटर सुरक्षित रिस्पना पुल के पास लगी कार में आग

देहरादून skt. com

यहां देहरादून के रिस्पना पुल के पास हल्द्वानी की क्रिकेटरों की कार धूं धूं कर जल उठी। गनीमत रही कि सभी पांचो हल्द्वानी की क्रिकेटर आग लगने से पहले गाड़ी से उतर गए।

जिससे उनका बचाव हो गया और बड़ा हादसा होने से टल गया। फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने के बाद आग को बुझाया गया और पुलिस को यातायात भी डाइवर्ट करना पड़ा । नेहरू कॉलोनीइंचार्ज संजीत कुमार ने बताया कि 5:45 बजे के करीब रिसपिना पुल पर तकनीकी कारण से आग से घिर गई ।धुंआ उठने की जानकारी मिलने पर पांचो युवक कार से बाहर निकल आए । इसके बाद कार में आग पकड़ ली क्रिकेट कोच दान सिंह कन्याल ने बताया कि पांचो क्रिकेटर देहरादून में क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित अंडर 23 क्रिकेट खेलने आए थे। यह खिलाड़ी नैनीताल जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

जब उनकी गाड़ी रेड लाइट के पास रूकी तो उनकी गाड़ी के पीछे से धुआं निकलने की जानकारी ठेला चालक ने दी। इसके बाद लड़कों ने अपने बेड ग्लव्स हेलमेट पैड बाहर निकाले। कार अटल पलड़िया चला रहा था। कार में कुसुमखेड़ा निवासी प्रदीप देवली नींव बगडवाल आकाश और परितोष बैठे थे यह कल छिंदवाड़ा में क्रिकेट खेल कर वापस एमएलए हॉस्टल आ रहे थे