‘हमारी इच्छा पूरी करो नहीं तो तुम्हारी…’ नाबालिग पूरी रात रही लापता, सुबह 11 बजे पहुंची घर, फिर उसने जो सच बताया…

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

minor girl gang raped by three youths in nuh haryana

हरियाणा के नूंह जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसी के गांव के तीन युवकों द्वारा गैंगरेप (सामूहिक दुष्कर्म) किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों ने न केवल पीड़िता के साथ दरिंदगी की…

ADVERTISEMENTS

नेशनल डेस्क। हरियाणा के नूंह जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसी के गांव के तीन युवकों द्वारा गैंगरेप (सामूहिक दुष्कर्म) किए जाने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपियों ने न केवल पीड़िता के साथ दरिंदगी की बल्कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया। दरिंदों से उसे धमका कर कहा कि हमारी इच्छा पूरी करो नहीं तो तुम्हारी वीडियो वायरल कर देंगे। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

ब्लैकमेल और मोबाइल का जाल

पीड़िता के पिता द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार आरोपियों ने इस अपराध को अंजाम देने के लिए एक सोची-समझी साजिश रची थी। आरोपियों ने लड़की को एक मोबाइल फोन दिया था और उस पर लगातार संपर्क में रहने का दबाव बनाया। आरोपियों ने पीड़िता को डराया हुआ था कि उनके पास उसका एक महीनों पुराना आपत्तिजनक वीडियो है। यदि उसने उनकी बात नहीं मानी या किसी को कुछ बताया तो वे उस वीडियो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक (Viral) कर देंगे।

शुक्रवार की रात और वह खौफनाक मंजर

शुक्रवार रात करीब 8 बजे आरोपियों में से एक ने लड़की को बहला-फुसलाकर बुलाया। इसके बाद वसीम, अफरोज और एक अन्य वसीम ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जब लड़की घर नहीं लौटी तो परेशान परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। शनिवार सुबह करीब 11 बजे जब पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची तो उसने रोते हुए अपने साथ हुई हैवानियत की जानकारी परिवार को दी।

पुलिस की कार्रवाई और परिवारों की धमकी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह मामला बेहद गंभीर है क्योंकि इसमें न केवल दुष्कर्म बल्कि धमकी और गलत तरीके से बंधक बनाने के आरोप भी शामिल हैं। वसीम, अफरोज और दूसरे वसीम के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता के पिता का आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों के परिवारों ने भी उन पर दबाव बनाया और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

ADVERTISEMENTS