हल्द्वानी- बच्चे के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम देने वाला गिरफ्तार

हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक दुकान में काम करने वाले 12 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इस घिनौने अपराध के आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान आजम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है।पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मुखानी थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक प्रक्रिया पूरी की।
थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और उसे संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा मामले की आगे की कानूनी जांच और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया जारी है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


