रानीबाग चौपाटी का मामला चौराहे पर, आस्था के नाम खिलवाड़ का आरोप

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

निगम, जिला पंचायत पर भी उठाए सवाल, एनओसी का मामला भी उछला

हलद्वानी skt. com

रानीबाग स्थित चित्रशिला में चौपाटी शुरू होने का विरोध अब पूरे शहर मे फैल गया है। पहाड़ी आर्मी ने इस प्रकरण को आस्था से जोड़ते हुए इसे निरस्त करने एवम आस्था के केंद्र में अनैतिक कार्य करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

पहाड़ी आर्मी ने इसे आस्था पर चोट मानते हुए मंदिर की भूमि को खुर्द बुर्द करने का प्रयास है। इसका खसरा नंबर भी है। यह उक्त चित्रशिला मंदिर समिति की भूमि को फ्री में कब्जाना चाहते हैं।

हरीश रावत ने कहा कि इस पूरे कृत्य में एक ब्लॉगर एक तथा कथित पूर्व में क्षेत्रीय पार्टी का निष्काषित नेता और सत्ताधारी पार्टी के कुछ नेता है जो इसकी कमाई में अपना उल्लू सीधा करना चाहते है।

मंदिर समिति की इस भूमि को अतिक्रमण करियो से मुक्त करने एवम आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की माँग की गई है।

मंदिर समिति की भूमि को जिला पंचायत कैसे एनओसी दे सकता है। इस पर भी सवाल उठाए गए।

इस मौके पर अध्यक्ष हरीश रावत, जिलाध्यक्ष महिला प्रेमा मेर। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कांडपाल समेत कई लोग मौंउद रहे #चौपाटी #चित्रशिला #ranibagh #haldwanimakeupartist #bjp #jilapanchayatnainital

ADVERTISEMENTS