बहन की ननद से चलाया अफेयर, शादी से इनकार करने पर लड़की ने काटा लड़के का प्राइवेट पार्ट
Mumbai News: मुंबई के सांताक्रूज ईस्ट से एक बेहद ही चौंका देने वाली खबर सामने आई है, यहां एक महिला ने शादी से मना करने पर गुस्से में चाकू से अपने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्टी काट दिया.
Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र में मुंबई के सांताक्रूज ईस्ट के कलिना इलाके में नए साल की शाम को एक बहुत ही चौंकाने वाली घटना हुई है, यहां एक महिला ने शादी से मना करने पर गुस्से में चाकू से अपने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काट दिया. इस हमले में 44 साल का एक आदमी गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसका सायन अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
बहन की ननद के साथ था अफेयर
इस मामले में वकोला पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने और धमकाने का मामला दर्ज किया है. घायल व्यक्ति की पहचान 44 साल के जोगिंदर लखन महतो के रूप में हुई है और वह जम्भालीपाड़ा इलाके में रहता है और प्राइवेट ड्राइवर का काम करता है. वह पिछले 18 सालों से अपने परिवार के साथ इसी इलाके में रह रहा है. पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक, जोगिंदर का अपनी बहन की 25 साल की ननद कंचनदेवी राकेश महतो के साथ पिछले छह-सात सालों से अफेयर था.
शादी का बना रही थी दबाव
कंचन जोगिंदर पर दबाव बना रही थी कि वह अपनी पत्नी को छोड़कर उसके साथ रहे और शादी कर ले. इस वजह से जोगिंदर के परिवार में लगातार झगड़े हो रहे थे. हालात हाथ से निकलते देख जोगिंदर नवंबर में मुंबई छोड़कर बिहार चला गया. हालांकि, उस दौरान भी जोगिंदर का आरोप है कि कंचन लगातार फोन करके मुंबई वापस आकर उससे शादी करने की धमकी दे रही थी. 19 दिसंबर को जोगिंदर मुंबई वापस आ गया. हालांकि, उसने कंचन से दूर रहने का फैसला किया था.
मिठाई के बहाने घर बुलाकर किया हमला
31 दिसंबर को रात करीब 1.30 बजे कंचन ने जोगिंदर को नए साल के मौके पर मिठाई देने के बहाने अपने घर बुलाया. उस समय घर में कंचन और उसके दो छोटे बच्चे मौजूद थे. बच्चों के सो जाने के बाद कंचन ने अचानक किचन के सब्जी काटने वाले चाकू से जोगिंदर पर हमला कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया. गंभीर रूप से घायल जोगिंदर अपने घर पहुंचा और अपने परिवार और पड़ोसियों को पूरी बात बताई. इसके बाद, उन्हें तुरंत पहले देसाई हॉस्पिटल और फिर आगे के इलाज के लिए सायन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया.
पुलिस आगे की जांच कर रही
घटना की जानकारी मिलने पर वकोला पुलिस मौके पर गई और पंचनामा किया. जोगिंदर की शिकायत के आधार पर आरोपी कंचनदेवी महतो के खिलाफ गंभीर चोट और धमकी का मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन