कांग्रेस को लगा बड़ा झटका ,दीपक बलूटिया ने दिया इस्तीफा
ADVERTISEMENTS
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवम पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय एनडी तिवारी के भतीजे दीपक बलूटिया ने आज कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वे लोकसभा चुनाव में नैनीताल उधम सिंह नगर सीट से टिकट न मिलने से काफी नाराज थे, पूर्व में विधानसभा चुनाव को लेकर हल्द्वानी सीट से वह दावेदार थे। लेकिन पार्टी ने उनको टिकट नहीं दिया। उन्होंने पार्टी पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया है। और आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, फिलहाल आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नही हुई है। लेकिन सूत्रों के हवाले से यह खबर आ रही हैं
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


