सरकार ने डीजल और एविएशन फ्यूल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, पेट्रोल पर क्या हुआ फैसला?

ख़बर शेयर करें

सरकार ने 16 जुलाई से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए डीजल और विमानन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर विंडफाल टैक्स बढ़ा दिया है, जबकि पेट्रोल के निर्यात शुल्क …और पढ़ें

सरकार ने डीजल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स (जागरण)
सरकार ने डीजल पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स ()

 नई दिल्ली। सरकार ने 16 जुलाई से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए डीजल और विमानन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स (अप्रत्याशित लाभ कर) बढ़ा दिया है।

डीजल पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) बढ़ाकर 8.5 रुपये प्रति लीटर से 15.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

इसी तरह, एटीएफ के निर्यात पर एसएईडी 15 जुलाई तक लागू 7.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 14.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। दूसरी ओर, पेट्रोल के निर्यात पर शुल्क चार रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने 27 मार्च को डीजल और विमान ईंधन के निर्यात पर शुल्क लगाया था और इसके बाद से हर पखवाड़े इसकी दरों में संशोधन किया जा रहा है। इसके बाद 16 मई से पेट्रोल के निर्यात पर भी शुल्क लगाया गया था।