भाजपा को बड़ा झटका: नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का अचानक निधन

ख़बर शेयर करें

mp bjp shock newly appointed district president dies suddenly
दिल्ली में 70 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य, CM रेखा गुप्ता ने…

भारतीय जनता पार्टी के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, छिंदवाड़ा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया का असामयिक निधन हो गया।

भोपाल/छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, छिंदवाड़ा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लोकेश डेहरिया का असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से भाजपा संगठन में शोक की लहर दौड़ गई है।

मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लोकेश डेहरिया के असमय निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि लोकेश जी के निधन से भाजपा परिवार ने एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता को खो दिया है।

PunjabKesari
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता ने 22nd Commonwealth Table Tennis…

हेमंत खंडेलवाल ने अपने संदेश में ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस कठिन दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

लोकेश डेहरिया के निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में गहरा शोक व्याप्त है। पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संगठन के प्रति योगदान को याद किया।