Gold Silver Price: बीते कुछ दिनों से सोने मचा रहा हड़कंप, आज इतना पहुंचा भाव, जानें रेट

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें
gold-SILVER price TODAY

Gold Silver Price Today on August 26, 2026: सोने ने हड़कंप मचा दिया है। बीते कई दिनों से सोने की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है। जो कि आज भी जारी है। बीते दिन मंगलवार की बात करें तो सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। 25 अगस्त को गोल्ड में 2,700 रुपए की तेजी आई थी। जिससे इसके दाम 1,67,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए थे। सोमवार को 24 कैरेट वाला गोल्ड 1,64,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। आज यानी बुधवार को सोने ने हाहाकार मचा दिया है।

बीते कुछ दिनों से सोने ने मचाया हड़कंप Gold Silver Price Today

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) और खुदरा बाजारों में सोने की कीमत में बढ़ोतरी के बाद कुछ कमी देखने को मिली है। Bullion.co.in के मुताबिक, बुधवार यानी 26 अगस्त को आज सोना सुबह 1,63,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। तो वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,811 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने की कीमत Gold Price Today

बताते चलें कि 24 कैरेट सोने में बीते एक हफ्तों में 3.18% से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है। सबसे ज्यादा देश में सोने की कीमत चेन्नई में देखी गई। जहां 24 कैरेट वाला सोनाप्रति 10 ग्राम 1,63,610 रुपये पर बिक रहा है। तो वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

चांदी की कीमत? Silver Price Today

तो वहीं चांदी की बात करें तो आज 26 अगस्त को इसकी कीमत 2,45,540 रुपये प्रति किलोग्राम है। मंगलवार की बात करें तो चांदी की कीमत में 3500 रुपए की गिरावट देखने को मिली थी। जिससे इसका दाम 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम सही टेक्स सहित रह गई थी। तो वहीं सोमवार को 2,53,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

ADVERTISEMENTS