सुबह-सुबह सूर्यापेट में भीषण हादसा, 6 की दर्दनाक मौत, 20 घायल

आज बुधवार सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर तेलंगाना के सूर्यापेट जिले से सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कोडाड मंडल के डोराकुंटा में एक प्राइवेट बस ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। जिसमें करीब छह यात्रियों की मौत हो गई है। तो वहीं 20 लोग घायल बताए जा रहे है।
सुबह-सुबह सूर्यापेट में भीषण हादसा
पुलिस को तुरंत इस हादसे की जानकारी दी गई। जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किय गया। पहले गंभीर रूप से घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। बस में सवार यात्रियों की माने तो ये हादसा तड़के 4:30 से 5 बजे के बीच हुआ। उस समय बस हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही थी। बस में 42 लोग सवार थे।
6 की दर्दनाक मौत, 20 घायल
जिसमें अब तक छह लोगों के मरने की खबर सामने आ रही है। जिसमें पांच महिलाएं भी शामिल हैं। 20 घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस ने बताया कि बस के टकराने से पहले ही ट्रक सड़क के डिवाइडर से टकरा गया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मरने वालों को लेकर शोक व्यक्त किया है। साथ ही पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


