उत्तराखंड शासन में बड़ा फेरबदल, कई IAS और PCS अफसरों के बदले विभाग, देखें लिस्ट

उत्तराखंड शासन में बीते मंगलवार को बड़ा फेरबदल हुआ है। धामी सरकार ने कई IAS और PCS असफरों के विभागों में फेरबदल किया है। लिस्ट में पहला नाम IAS विजय कुमार जोगदंडे का है। बता दें शासन ने विजय कुमार को अपर सचिव गृह की अहम जिम्मेदारी दी है।
उत्तराखंड शासन में कई IAS और PCS अफसरों के बदले विभाग
शासन की ओर से जारी की गई लिस्ट में IAS आनंद श्रीवास्तव का है। आनंद श्रीवास्तव को अपर सचिव राजस्व पद से हटाकर अपर सचिव नागरिक उड्डयन ओर महानिदेशक कृषि की जिम्मेदारी दी है। वहीं PCS विनोद गिरी गोस्वामी से अपर सचिव आवास विभाग की जिम्मेदारी हटाई गई है ।

इसके अलावा PCS सुन्दरलाल सेमवाल से अपर सचिव समाज कल्याण की जिम्मेदारी हटाई गई है। वहीं सचिवालय सेवा के अधिकारी सुनील सिंह को अपर सचिव आवास विभाग की जिम्मेदारी दी है। जबकि सचिवालय सेवा की अधिकारी महिमा रोंकली को अपर सचिव राजस्व ओर सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी मिली है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


