उत्तराखंड के नामी स्कूल में बच्चियों से छेड़छाड!, फिजिक्स के टीचर पर गलत तरीके से छूने का आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

summer valley school dehradun

देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के समर वैली स्कूल में बड़ा विवाद हो गया। स्कूल के फिजिक्स टीचर पर छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। 11वीं की छात्रा और उसकी मां ने स्कूल प्रबंधन पर मामला दबाने और दबाव बनाने का आरोप लगाया है।

ADVERTISEMENTS

नक्शेदेखें

देहरादून के नामी स्कूल में बच्चियों से छेड़छाड!

दरअसल 11वीं की छात्राओं ने समर वैली स्कूल के फिजिक्स टीचर पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया हैं। इस मामले में करीब 15 छात्राओं ने साइन वाली शिकायत स्कूल प्रबंधन को दी। इस शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने संबंधित टीचर को हटाने और छात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने का भरोसा दिया। लेकिन अगल ही दिन आरोप है कि प्रिंसिपल ऑफिस बुलाकर पीड़ित छात्रा को अपमानित किया गया।

फिजिक्स के टीचर पर गलत तरीके से छूने का आरोप

स्कूल के डायरेक्टर अशोक वासु पर भी छात्रा और उसकी मां ने गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने बताया कि उससे पूछा गया कि उसे किस तरह छुआ गया, वो डायरेक्टर को छूकर बताकर दिखाए। पीड़ित छात्रा ने बताया कि फिजिक्स के टीचर उनकी क्लास के क्लास टीचर भी हैं। वो लड़कियों के साथ लड़कों को भी गलत तरीके से छूते थे। छात्रा और उसकी मां के मुताबिक, लिखित आवेदन पर 15 छात्राओं के साइन थे।

ADVERTISEMENTS