2027 चुनाव से पहले BJP का मंथन, जनजातीय वोटर्स पर फोकस!

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

bjp-2027-election-preparations-janajati-gaurav-week

आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा सांसद और अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मन्नालाल रावत ने की, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट समेत प्रदेशभर के कार्यकर्ता शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की तैयारियां तेज

जानकारी देते हुए डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया कि बैठक में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनी, जिसके तहत 11 से 18 नवंबर तक जनजाति गौरव सप्ताह मनाया जाएगा, और इस दौरान जनजाति स्मारकों की सफाई, दीपोत्सव और युवाओं से संवाद जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे।

जनजातीय वोटर्स पर फोकस!

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनजाति क्षेत्रों में बड़ा बदलाव आया है। कांग्रेस के समय गांवों को आखिरी गांव कहा जाता था, जबकि मोदी सरकार ने उन्हें पहला गांव बताया और वाइब्रेंट विलेज, जनजाति गौरव दिवस जैसी योजनाओं से विकास को गति दी। रावत ने कहा कि नक्सलवाद और अलगाव जैसी समस्याओं का भी उन्मूलन भाजपा सरकार में ही हुआ है।

ADVERTISEMENTS