विशालकाय अजगर ने नील गाय के बछड़े को बनाया निवाला, हड़कंप

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। यहां शहर के बजवालपुर गांव जंगल के किनारे एक विशालकाय अजगर ने एक नील गाय के बछड़े को अपना निवाला बना लिया। अजगर द्वारा नील गाय के बछड़े को निवाला बनाते देख लोगों में हड़कंप मच गया, सूचना के बाद अजगर को देखने के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ गई। अजगर के नीलगाय की निकलने की सूचना के बाद मौके पर पहुचे वन क्षेत्राधिकारी उमेश आर्य टीम के साथ पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अजगर नीलगाय को निगलता चला गया।स्थानीय लोगों के मुताबिक अजगर की लंबाई करीब 15 से 20 फीट है अजगर पिछले कई दिनों से गांव के किनारे घूम रहा था गत दिवस को अजगर ने करीब 50 किलो वजन के नील गाय के बछड़े निगल लिया। फिलहाल वन विभाग की टीम अजगर को वहीं पर जंगल की ओर छोड़ दिया।

Ad
Ad