Friday Niyam: भूलकर भी शुक्रवार के दिन ना लाएं घर में ये चीज़ें, माता लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज़, रुक जाएगी बरकत

ख़बर शेयर करें

Friday Niyam: हिन्दू मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन होता है। इस दिन मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए कुछ लोग व्रत भी रखते है। ताकि मां लक्ष्मी की कृपा उनपर सदैव बनी रहे। कुछ लोग पूरे विधि विधान के साथ मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करते है।

Ad
Ad

मां लक्ष्मी-शुक्र की कृपा के लिए पालन करने होते है नियम
माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। जिस भी घर या किसी व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसके जीवन में कभी भी धन में कमी नहीं आती। शुक्रवार शु्क्र देव का भी दिन माना जाता है। अगर व्यक्ति पर शुक्र देव की कृपा हो तो उसका जीवन सुख-सौंदर्य और रोमांस से भरा रहता है।

ज्योतिष शास्त्र की माने तो अगर व्यक्ति पर शुक्र देव की कृपा हो तो उसके जीवन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होती है। व्यक्ति का जीवन सुख और शांति से बीतता है। शुक्र देव की कृपा पाने के लिए कुछ नियम होते है जिसको शुक्रवार के दिन पालन करना होता है। इस दिन कुछ चीज़ें होती जिसको खरीदना शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में चलिए जानते है की इस दिन क्या ख़रीदना चाहिए और क्या नहीं ?

शुक्रवार के दिन ये चीजें ना खरीदें
हिन्दू मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन किसी भी प्रकार का किचन का सामान खरीदना अशुभ माना जाता है। साथ ही पूजा पाठ से जुड़ी चीज़ों को भी शुक्रवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि नहीं आती है। ऐसे करने से घर में बरकत रुक जाती है।

शुक्रवार को भूलकर भी प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। इस दिन प्रॉपर्टी भी नहीं खरीदनी चाहिए। इस दिन कपड़ों की खरीदारी से मां लक्ष्मी काफी खुश हो जाती है। इस दिन कला,संगीत,गैजेट्स,सजावट आदि का सामान खरीदने से शुक्रदेव प्रसन्न हो जाते है। इस दिन सफेद या सिल्वर कलर का वाहन खरीदना भी शुभ माना जाता है।

ना करें शुक्रवार के दिन ये काम
शुक्रवार के दिन पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है। मान्यता है की इस दिन किसी को शक्कर नहीं देनी चहिए।शक्कर देने से शुक्र ग्रह कमजोर हो जाता है।

जिससे घर में सुख शांति चली जाती है। मां लक्ष्मी को सफाई बहुत पसंद होती है। ऐसे में घर पर अगर आप मां लक्ष्मी का वास चाहते है तो घर को हमेशा साफ़ रखें। वैसे तो रोज ही नहा कर साफ सुथरा रहना चाहिए। लेकिन शुक्रवार के दिन घर को और खुद को भी साफ रखे और नहाकर साफ-सुथरे कपड़े पहनें।