उत्तराखंड में एस्मा लागू, सरकार ने लगाई हड़ताल पर रोक
ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड में एस्मा लागू हो गया है। सरकार ने राज्य में हड़ताल पर रोक लगा दी है। इस संबंध में आदेश जारी हो गया है।
उत्तराखंड में धामी सरकार ने हड़तार करने पर पाबंदी लगा दी है। सरकारी कर्मचारी अब अगले छह महीने तक हड़ताल नहीं कर पाएंगे। सरकार ने अगले छह महीने तक अपने अधीन आने वाले किसी भी विभाग के कर्मचारियों के जरिए हड़ताल किए जाने पर रोक का आदेश दिया है।
इस संबंध में एस्मा लागू करने का आदेश जारी भी हो गया। कार्मिक विभाग ने ये आदेश जारी किया है। आपको बता दें कि अब लोकसभा चुनावों की तारीखें भी करीब आ रहीं हैं। अगले साल लोकसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में सरकार ने ये आदेश जारी किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


