छात्रसंघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी का पर्चा खारिज

नैनीताल के डीएसबी परिसर, कुमाऊं विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव 2026-27 के लिए नामांकन पत्रों की जांच पूरी हो गई है। जांच के बाद 15 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए, जबकि छात्र उपाध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी का पर्चा खारिज कर दिया गया है।
निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार, छात्र उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कुनाल बेदी का नामांकन रद्द हुआ। कुनाल बीए-एलएलबी चतुर्थ वर्ष के छात्र हैं। 1 जुलाई 2026 को उनकी आयु 23 साल 2 महीने 21 दिन थी, जो विश्वविद्यालय के छात्र संघ संविधान के अनुच्छेद 5 (अ) में तय आयु सीमा से अधिक है।
वैध प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिंह चौहान, शुभम कुमार, हिमांशु आर्या; छात्रा उपाध्यक्ष कुमकुम जोशी; छात्र उपाध्यक्ष अभिषेक रैकुनी; सचिव कमल कार्की; संयुक्त सचिव अनुष्का पुरी, गौरी; कोषाध्यक्ष सृष्टि रावत, विदुषी वर्मा; सांस्कृतिक सचिव हर्षित जोशी; विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तनमय भंडारी; संकाय प्रतिनिधि कला-अनिल कुमार, वाणिज्य-संध्या कापड़ी, विधि-दिव्यांशी कौशल, प्रबंधन अध्ययन-सानिध्य उप्रेती शामिल हैं।
निर्वाचन अधिकारी प्रो. मनोज कुमार आर्या ने बताया कि 28 सितंबर को छात्रों की आम सभा और 29 सितंबर को मतदान व मतगणना होगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


