नैनीताल:-पालतू कुत्ते ने बच्चा के सिर पर किया हमलाः गम्भीर रूप से घायल …….
ADVERTISEMENTS

नैनीताल में एक पालतू कुत्ते ने घर के बाहर खेल रही 8 साल की बच्ची दिव्यांशी पर हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्ची के सिर पर काट लिया, जिससे उसे गहरा घाव हो गया।
घटना के बाद परिजन तुरंत बच्ची को बीडी पांडे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसके सिर के घाव का इलाज किया और एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया।
बीडी पांडे अस्पताल की डॉक्टर द्रौपदी गर्ज्याल ने बताया कि बच्ची के सिर में गहरा घाव था। इलाज और एंटी रेबीज इंजेक्शन के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


