#Haldwani #van #vibhag हल्द्वानी में वन विभाग ने 71 आउटसोर्स कर्मियों को हटाया, कई महीनों से नहीं मिला वेतन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में फॉरेस्ट ट्रेनिंग अकादमी और अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर में तैनात 71 आउटसोर्स कर्मियों को हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि इन कर्मियों को काफी समय से वेतन भी नहीं मिला है।

ADVERTISEMENTS

वन विभाग ने 71 आउटसोर्स कर्मियों को हटाया
वन विभाग द्वारा हल्द्वानी में फॉरेस्ट ट्रेनिंग अकादमी और अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर में आउटसोर्स के माध्यम से तैनात कर्मियों को हटा दिया गया है। इन कर्मियों में चौकीदार से लेकर लिपिक के साथ ही कई अन्य पदों पर तैनात कर्मी शामिल हैं।

आउटसोर्स और उपनल के माध्यम से रखा गया था कर्मियों को
मिली जानकारी के मुताबिक निकाले गए इन कर्मियों को वन विभाग के कार्यालयों में आउटसोर्स और उपनल के माध्यम से रखा गया था। इसमें लिपिक, चौकीदार, ड्राइवर, कंप्यूटर आपरेटर, श्रमिक समेत अन्य पदों पर रखे गए कर्मी शामिल हैं। कई महीनों से इन कर्मियों को वेतन भी नहीं मिला है।

कर्मियों के सामने खड़ा है रोजी-रोटी का संकट
बीते दिनों इन कर्मियों ने तिकोनिया स्थित डीएफओ कार्यालय में धरना भी दिया था। लेकिन उनकी बातों का किसी पर कोई असर नहीं हुआ और उन्हें हटा दिया गया है।

हटाए गए कर्मियों का कहना है कि वो सालों से यहां पर काम कर रहे थे। अब अचानक से उन्हें यहां से हटा दिया गया है। जिस से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है।

ADVERTISEMENTS