जसपुर के राजपुर में गौ मांस के साथ पांच गिरफ्तार, 250 किलो मांस बरामद

ख़बर शेयर करें

गौ संरक्षण स्कवाड ने जसपुर के राजपुर गांव में छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 250 किलोग्राम गौ मांस बरामद हुआ। …और पढ़ें

News Article Hero Image
गौ संरक्षण स्कवाड ने तड़के ही कार्रवाई, ढाई कुंतल मांस बरामद।

। गौ संरक्षण स्कवाड ने दिन निकलते ही छापामार कार्रवाही करते हुए पांच लोगों को दबोचा है। उनके पास से 250 किलो गौ मांस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

गौ संरक्षण स्कवाड टीम ने सुबह सात बजे ग्राम राजपुर में छापामार कार्रवाही की। टीम ने गौ मांस बेच रहे लोगों की घेराबंदी कर दबोच लिया। इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। टीम ने पांच लोगों के पास से ढाई कुंतल मांस बरामद किया। टीम पांचों को कोतवाली ले आई। गौ संरक्षण स्कवाड टीम प्रभारी पंकज बैलवाल ने बताया कि उन्हे काफी समय से गौ मांच बेचने की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना के बाद उन्होंने कार्रवाई की।

बताया कि आरोपित जमील अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी मो. फिरदोसियान,अरमान पुत्र जुम्मा ग्राम मलपुरा, इकरार पुत्र अबरार निवासी मो. बहेड़ावाला, वसीम अहमद, फईम अहमद निवासी मो. फतेहउल्ला गंज ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) आवारा गौवशों को कहीं भी काटकर उसका मीट राजपुर में सस्ते में बेच देते थे। गुरूवार रात को भी उन्होंने एक गौवंश को काटा था। उसका करीब ढाई कुंतल मीट मिला है।

पशु चिकित्सक से भी मीट की पुष्टि करा ली गई है। टीम में नोदही चोकी इंचार्ज संतोष देवरानी, प्रमोद कुमार, पुष्कर राठौर, संजीव कुमार, अहसान अली व अशोक पंवार रहे।