रेट्रो साइलेंसर बना विवाद की जड़, चाकूबाजी एवम पथराव, कोतवाली में जमा हुए पीड़ित

ख़बर शेयर करें

हलद्वानी skt. कॉम

हलद्वानी मैं कई युवक बेधड़क होकर अपनी बाइक में रेट्रो साइलेंस लगाकर लोगों के लिए दिक्कत है पैदा कर रहे हैं ।यह ऐसी आवाज निकालते हैं जिससे समानता बेखबरी में लोग घबरा जाते हैं अथवा अचानक हुई इस आवाज से लोगों में दहशत भी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला चल राजपुरा में हुआ जहां युवक ने रेट्रो साइलेंसर लगाकर तेज आवाज का विरोध कर रहे लोगों पर चाकू से हमला किया

बुलेट में रेट्रो साइलेंसर लगा तेज धमाके की आवाज निकाल रहे युवक ने विरोध कर रहे लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने आया युवक हमले में घायल हो गया।

शनिवार शाम राजपुरा क्षेत्र में रेट्रो साइलेंसर लगी बाइक के धमाकों पर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर बाइक सवार युवक ने लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने चाकू मार कर युवक आकाश को घायल कर दिया। विवाद बढ़ने पर हमलावर युवक के परिजनों ने अपनी छत से लोगों पर पथराव भी किया। इसके बाद घटना पर आक्रोशित क्षेत्र के लोग भारी संख्या में कोतवाली पहुंचे। लोगों ने हमलावर युवक को जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है।

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि हमलावर युवक पूर्व में भी इस तरह के कृत्य करता रहा है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।