फौजदारी के मामले में फरार चल रहे नेता पुलिस की गिरफ्त

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

भतरौंजखान skt. com

पुलिस द्वारा विभिन्न मामले में फरार चल रहे वारंटियो को गिरफ्तार करने का अभियान चलाया हुआ है इसके तहत फौजदारी के मामले में फरार चल रहे थाना भतरौंज खान के नूना गांव निवासी दीपक करगेती पुत्र चंद्रशेखर करगेती को पुलिस ने भतरौंज खान बाजार से गिरफ्तार कर लिया

बिगत दिवस हुए इस कार्यवाही में न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट भिकियासैंण आदेश पर भतरौंज खान पुलिस ने यह कार्रवाई की। यह भी बताया गया कि फौजदारी संख्या 107/2023 के तहत यह कार्रवाई की गई। आरोपी ने पुलिस के आने पर भगाने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने बलपूर्वक गिरफ्तार किया इसके बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया जानकारी यह भी आ रही है कि यह सत्ताधारी पार्टी के सदस्य रहे हैं और इन्होंने वर्ष 2022 का रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा है

न्यायालय में जमानत की बहस के बाद न्यायाधीश के समक्ष आरोपी के अधिवक्ता एवम सरकारी अधिवक्ता के बहस के बाद आरोपी को 40 हजार के निजी मुचलके एवम 2 जमानतियो के प्रस्तुत करने पर न्यायालय ने उन्हें जमानत दे दी।

ADVERTISEMENTS Ad