सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, हाई लेवल से हजारों रुपए टूटे भाव, निवेशकों को लगा झटका
सोने और चांदी में गिरावट का सिलसिला पिछले सप्ताह और तेज हो गया। महज पांच कारोबारी दिनों के भीतर दोनों धातुओं के वायदा भाव में बड़ी कमी देखने को मिली। 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी एमसीएक्स पर 1,76,309 रुपये प्रति किलो से गिरकर शुक्रवार को 1,48,900…
नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में जारी गिरावट ने बाजार में हलचल मचा दी है। पिछले कुछ समय में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने वाली दोनों कीमती धातुएं अब लगातार सस्ती हो रही हैं। घरेलू बाजार से लेकर वायदा कारोबार तक कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से 2.71 लाख रुपए प्रति किलो से ज्यादा टूट चुकी है, जबकि सोने के भाव में भी 72 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है।
5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी धड़ाम
सोने और चांदी में गिरावट का सिलसिला पिछले सप्ताह और तेज हो गया। महज पांच कारोबारी दिनों के भीतर दोनों धातुओं के वायदा भाव में बड़ी कमी देखने को मिली। 4 दिसंबर एक्सपायरी वाली चांदी एमसीएक्स पर 1,76,309 रुपये प्रति किलो से गिरकर शुक्रवार को 1,48,900 रुपये पर पहुंच गई। इस तरह चांदी के भाव में एक सप्ताह के दौरान 27,409 रुपये प्रति किलो की गिरावट आई। वहीं, 4 दिसंबर एक्सपायरी वाला सोना 1,36,705 रुपए प्रति 10 ग्राम से फिसलकर 1,21,949 रुपए पर आ गया। इस दौरान सोने की कीमत 14,756 रुपए प्रति 10 ग्राम घट गई।
अपने रिकॉर्ड हाई से इतनी सस्ती हुई चांदी
चांदी की कीमतों में गिरावट नवंबर महीने में और तेज रही है। अक्टूबर के आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर चांदी 1,79,132 रुपये प्रति किलो पर थी, लेकिन शुक्रवार तक इसमें 30,221 रुपये की गिरावट आ चुकी थी। वहीं, चांदी के जनवरी में दर्ज 4,20,048 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें, तो मौजूदा भाव करीब 2,71,148 रुपये नीचे आ चुका है। यानी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी कमजोर बनी हुई है। कॉमेक्स पर 29 जनवरी को चांदी ने 121.785 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड स्तर छुआ था, लेकिन 19 नवंबर तक इसका भाव गिरकर 44.025 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस तरह रिकॉर्ड स्तर से चांदी में करीब 63.9 फीसदी का बड़ा करेक्शन दर्ज किया गया।
रिकॉर्ड स्तर से 72 हजार रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ सोना
चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट आई है। नवंबर महीने में अब तक सोने का भाव 16,536 रुपए प्रति 10 ग्राम तक नीचे आ चुका है। एमसीएक्स पर सोने का लाइफटाइम हाई करीब 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था। इस रिकॉर्ड स्तर से तुलना करें, तो 24 कैरेट सोना अब 72 हजार रुपए से ज्यादा सस्ता हो चुका है। लगातार गिरते भावों के चलते निवेशकों की नजर अब सोने-चांदी की अगली चाल पर टिकी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



विश्वास पर घात – रैपिडो चालक निकला शातिर चोर, आठ लाख की ज्वेलरी और सामान बरामद