रेड पड़ते ही नाले में फेंके नोटों के बंडल, डेढ़ लाख की रिश्वत लेते पकड़ी गई महिला अधिकारी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें
gst officer caught taking 1 5 lakh bribe in acb raid
PM मोदी से मिले धामी, विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए मांगा…

भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई के दौरान ऐसा नजारा सामने आया

ADVERTISEMENTS

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई के दौरान ऐसा नजारा सामने आया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। रिश्वत के डेढ़ लाख रुपए लेकर पहुंचा कारोबारी और घर में मौजूद GST अधिकारी, लेकिन जैसे ही ACB की टीम ने दबिश दी, रकम बचाने की कोशिश में नोटों के बंडल नाली में फेंक दिए गए। हालांकि, टीम की कार्रवाई के आगे यह तरकीब काम नहीं आई। ACB ने GST अधिकारी अंचला गिरी और उसके कथित सहयोगी इमरान मेमन को गिरफ्तार कर लिया।

मामला एक स्क्रैप कारोबारी की गाड़ी छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने से जुड़ा है। कारोबारी मोहम्मद शोएब रंगरेज ने आरोप लगाया था कि GST अधिकारी ने उनकी गाड़ी छोड़ने और कार्रवाई से राहत देने के बदले डेढ़ लाख रुपए की मांग की थी। कारोबारी ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद एजेंसी ने पूरे मामले की जांच शुरू की और रिश्वत लेते पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

3 लाख के माल पर 10 लाख की पेनाल्टी का आरोप

शिकायतकर्ता मोहम्मद शोएब रंगरेज के मुताबिक, 18 नवंबर को उनकी स्क्रैप से भरी गाड़ी को रास्ते में रोक लिया गया था। उनका कहना है कि गाड़ी में मौजूद माल के दस्तावेज होने के बावजूद उसे रोककर कार्रवाई की बात कही गई। कारोबारी ने आरोप लगाया कि गाड़ी में लदे माल की कीमत करीब 3 लाख रुपए थी, लेकिन इसके बावजूद 10 लाख रुपए की पेनाल्टी लगाने की बात कही गई।

आरोप है कि GST अधिकारी अंचला गिरी ने गाड़ी जब्त करने और आगे कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए पहले 2 लाख रुपए में मामला निपटाने की बात कही। बाद में सौदा डेढ़ लाख रुपए पर तय हुआ। इसमें 50 हजार रुपए पेनाल्टी के रूप में जमा कराने और शेष एक लाख रुपए अधिकारी के घर पहुंचाने की बात सामने आई।

घर पर पहले से मौजूद था कारोबारी, तभी पहुंच गई ACB टीम

शिकायत की पुष्टि और जरूरी जांच के बाद जगदलपुर ACB की टीम ने शनिवार को अधिकारी के घर पर छापा मारा। उस समय कारोबारी तय रकम लेकर वहां पहुंच चुका था। इसी दौरान कार्रवाई की भनक लगने पर कथित मध्यस्थ इमरान मेमन ने रिश्वत की रकम नाली में फेंक दी, ताकि पैसे बरामद न हो सकें।

लेकिन ACB की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए GST अधिकारी अंचला गिरी और इमरान मेमन को हिरासत में ले लिया। नाली में फेंकी गई रकम को लेकर भी टीम ने कार्रवाई की।

रिश्वत के लेन-देन में इमरान की भूमिका भी आई सामने

ACB अधिकारियों के मुताबिक, इस पूरे लेन-देन में इमरान मेमन की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि वह रिश्वत की रकम लेकर GST अधिकारी तक पहुंचाने का काम कर रहा था। इमरान की उम्र 30 वर्ष बताई गई है और वह कांकेर के संजयनगर का रहने वाला है।

ACB अधिकारी रमेश कुमार मरकाम ने बताया कि इमरान मध्यस्थ के रूप में रिश्वत की रकम लेकर आया था और उसने यह राशि GST अधिकारी अंचला गिरी को दी थी। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल ACB की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS