विधायक ने खोला कमरे का गेट तो अंदर आपत्तिजनक हालत में मिले पुलिसकर्मी-कपल, अब जांच में हुआ बड़ा खुलासा!

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें
police personnel couple found in objectionable condition at mla rest house
PM मोदी से मिले धामी, विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए मांगा…

विधायक विश्राम गृह में वर्दीधारी युवक और युवती के आपत्तिजनक हालत में मिलने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित विधायक विश्राम गृह में वर्दीधारी युवक और युवती के आपत्तिजनक हालत में मिलने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस हाई-प्रोफाइल प्रकरण में जांच के दौरान कमरे की चाबी को लेकर कई अहम तथ्य सामने आए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि जिस कमरे में युवक-युवती मिले थे, वह कांग्रेस विधायक दिनेश जैन के नाम पर आवंटित था। इसके बावजूद कमरे की चाबी रिसेप्शन से किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दी गई थी। अब इस पूरे मामले की जांच रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) तक पहुंच गई है।

PA के फोन के बाद चाबी देने का आरोप, भाजपा विधायक के PA ने किया इनकार

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विधायक दिनेश जैन को आवंटित कमरे की चाबी घटना के समय रेस्ट हाउस के रिसेप्शन पर रखी हुई थी। आरोप है कि सीधी से भाजपा विधायक कुंवर सिंह टेकाम के निज सहायक (PA) के फोन आने के बाद रिसेप्शन स्टाफ ने युवक और युवती को कमरे की चाबी सौंप दी थी। हालांकि, संबंधित भाजपा विधायक के PA ने फोन करने और युवक-युवती को कमरा दिलवाने के आरोपों से साफ इनकार किया है। ऐसे में अब जांच का अहम पहलू यह है कि आखिर किसके निर्देश पर आवंटित कमरे की चाबी दूसरे लोगों को दी गई।

PWD और विधानसभा सचिवालय की जांच में सामने आई लापरवाही

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) और विधानसभा सचिवालय की ओर से अलग-अलग स्तर पर जांच कराई गई थी। जांच का मुख्य केंद्र विधायक विश्राम गृह में कमरे के आवंटन, चाबी सौंपने की प्रक्रिया और कर्मचारियों की भूमिका रही। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि संबंधित विधायक की अनुमति और निर्धारित प्रक्रिया के बिना कमरे की चाबी दूसरे लोगों को देना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही थी।

अब स्पीकर करेंगे फैसला, पुलिस जांच की भी बन सकती है संभावना

इस पूरे मामले में PWD और विधानसभा सचिवालय की जांच रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुंच चुकी है। अब स्पीकर के स्तर पर रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद यह फैसला लिया जाएगा कि मामले को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा जाए या नहीं। उनके निर्णय के बाद ही प्रकरण में आगे की कार्रवाई की दिशा स्पष्ट होगी।

रेस्ट हाउस कर्मचारियों पर कार्रवाई की लटकी तलवार

जांच में सामने आए तथ्यों के बाद विधायक विश्राम गृह के कर्मचारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। बिना उचित अनुमति और पहचान की पुष्टि किए किसी अन्य व्यक्ति को विधायक के नाम पर आवंटित कमरे की चाबी सौंपना बड़ी चूक मानी जा रही है। ऐसे में संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद रेस्ट हाउस की सुरक्षा व्यवस्था, कमरों के आवंटन और चाबियों के रखरखाव को लेकर भी सख्ती बढ़ा दी गई है।

फिलहाल पूरे मामले में सभी की नजरें विधानसभा अध्यक्ष के फैसले पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस को मामला सौंपा जाता है या विभागीय स्तर पर ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है।

ADVERTISEMENTS