हल्द्वानी के शनि बाजार रोड पर मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

हल्द्वानी के शनि बाजार रोड पर शुक्रवार देर रात बनभूलपुरा निवासी 45 वर्षीय सोनू का शव मिला। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया और सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की।
हल्द्वानी। शनि बाजार रोड पर शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने मंडी चौकी के पास बनभूलपुरा जाने वाले रास्ते पर शव पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को खबर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मृतक की पहचान बनभूलपुरा के लाइन नंबर 17 निवासी 45 वर्षीय सोनू के रूप में की।
सूचना मिलते ही पहले मंडी चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जांच में पता चला कि यह क्षेत्र बनभूलपुरा कोतवाली के अंतर्गत आता है, जिसके बाद बनभूलपुरा पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त की प्रक्रिया पूरी की।
तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक के कपड़ों की जेब से शराब के पौव्वे बरामद हुए हैं। पहचान होने के तुरंत बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज बारीकी से खंगाल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा और उसी आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



विश्वास पर घात – रैपिडो चालक निकला शातिर चोर, आठ लाख की ज्वेलरी और सामान बरामद