वित्त मंत्री निर्मला ने पेश किया बजट

ख़बर शेयर करें

गरीब और किसानों के लिए कई योजनाएं लेकिन मिडिल क्लास के लिए टैक्स में कोई राहत नही

नई दिल्ली skt. com

लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है। इस बजट में उन्होंने आम आदमी से लेकर गरीब और किसानों के लिए कई घोषणाएं की।

लेकिन, मीडिल क्लास को इनकम टैक्स के मोर्चे पर कोई राहत नहीं दी।उन्होंने आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इनकम टैक्स स्लैब पहले की तरह ही रहेंगे। इसके अलावा, स्टैंडर्ड डिडक्शन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

वहीं, शेयर बाजार को भी कोई राहत नहीं मिलने से मार्केट में बड़ी गिरावट आ गई है और निफ्टी50 पौने तीन फीसदी गिरकर 25600 के नीचे चला गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि देश में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जांएगे, जो मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, सिलिगुड़ी से वाराणसी के बीच तैयार होंगे।


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मेगा टैक्सटाइल पार्क बनाए जाएंगे। नेशनल फाइबर स्कीम, मैन मेड फाइबर, एडवांस्ड फाइबर, नेशनल हैंडलूम पॉलिसी से कारीगरों को प्रोत्साहन और मदद दी जाएगी। एकेडमिक इंस्टीट्यूट से तकनीकी मदद संभव होगी।


पीएम ने बजट को बताया ऐतिहासिक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का बजट “ऐतिहासिक” है। उन्होंने कहा कि यह देश की नारी शक्ति के सशक्तिकरण को दिखाता है। पीएम ने कहा कि “एक महिला वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह बजट अपार अवसरों का हाईवे है। यह आज की आकांक्षाओं को हकीकत में बदलता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है।”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का बजट “ऐतिहासिक” है। उन्होंने कहा कि यह देश की नारी शक्ति के सशक्तिकरण को दिखाता है। पीएम ने कहा कि “एक महिला वित्त मंत्री के तौर पर निर्मला जी ने लगातार नौवीं बार देश का बजट पेश करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यह बजट अपार अवसरों का हाईवे है। यह आज की आकांक्षाओं को हकीकत में बदलता है और भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है।”
पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट भारत को लोकल से ग्लोबल बनने में मदद करेगा। यह बजट भविष्य के लिए एक रोडमैप है और रिफॉर्म एक्सप्रेस को नई ऊर्जा और मोमेंटम देगा।
आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बजट पेश किया। उसके बाद बजट पर रेस्पॉन्स देत हुए देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह बजट भारत के सुधार अभियान को नई ऊर्जा देगा और भारत के आर्थिक परिदृश्य को मजबूत करेगा।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि इस बजट में गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। विशेष रूप से, बजट की दिशा और उद्देश्य भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रसर हैं। यह आर्थिक विकास को प्राथमिकता देता है… भारत को वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए भी पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं।