हलद्वानी -कांग्रेस नेता तिलक राज बेहड़ का जन्म दिन मना बड़े हर्षोल्लास से

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस नेता परमजीत सिंह कोहली संटी के आवास पर मना जन्मदिन

हल्द्वानी skt. com कांग्रेस के सबसे तेजतर्रार नेताओँ में शामिल किच्छा के विधायक तिलकराजबेहड़ का जन्म दिन बड़े उल्लास एवम धूम धाम से मनाया गया ।

हलद्वानी के कांग्रेस नेता परमजीत सिंह कोहली ‘शंटी’ के आवास पर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ का 69वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। उनका जन्म 1 फरवरी 1957 को हुआ था।

उत्तराखंड के प्रमुख कांग्रेसी नेता तिलक राज बेहड़ वर्तमान में किच्छा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और पूर्व में उत्तराखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं।इस अवसर पर सिख समाज ने उन्हें बधाई देते हुए दीर्घायु की कामना की। परमजीत सिंह कोहली ने गुरुद्वारे में उनके जन्मदिन की अरदास की और कहा कि तिलक राज बेहड़ हमेशा सिख समाज के साथ खड़े रहे हैं।

कार्यक्रम में जाकिर हुसैन, दीप पाठक, हेम चंद्र जोशी, विजय कुसाल, शंकर दत्त तिवारी, संजू बिष्ट, सुरेंद्र सिंह नरूला, ललित जोशी, अरविंदर सिंह गुजराल, गुरुप्रीत सिंह, प्रिंस दलजीत सिंह ‘दल्ली’, हेमंत साहू, ध्रुव चरणजीत सिंह बिंद्रा, कुलविंदर सिंह, कवलदीप सिंह कोहली आदि ने केक काटकर बधाई दी और उनकी दीर्घायु की कामना की।