#Barishचक्रवात ‘तेज’ के कारण कई राज्यों में तेज बारिश, 26 अक्टूबर तक मछुआरें न जाएं समुद्र किनारें

ख़बर शेयर करें

चक्रवात तेज के कारण कई राज्यों में तेज बारिश देखने को मिल रही है। वहीं कई जगह हल्की-हल्की बूंदाबादी भी हुई। उधर, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भारी बारिश हुई है।

Ad
Ad

वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने त्रिपुरा में 24 अक्टूबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

6 घंटे में चक्रवात तेज होगा खतरनाक
बताया जा रहा है कि चक्रवात तेज के 24 अक्टूबर तक अल गैदा के करीब यमन तट को पार करने की संभावना है। अरब सागर के दक्षिण-पश्चिम में बन रहे चक्रवात तेज के उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है। अगले 6 घंटों में इसके अत्यधिक चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की संभावना है।

26 तक अक्टूबर को मछुआरें न जाएं समुद्र किनारें
वहीं मौसम विभाग ने मछुआरों को 25 अक्टूबर तक पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और 26 अक्टूबर तक उत्तरी बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी है।