बीजेपी का सूपड़ा साफ… आज तक के इतिहास में नहीं आए ऐसे परिणाम, नौकरी के नाम पर लाठियां और प्लास्टिक की गोलियां… चुनाव के नतीजों पर बोले डोटासरा

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

: PCC चीफ गोविंद डोटासरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उनहोंने कहा कि युवाओं को रोजगार भत्ता नहीं दिया जा रहा. पंचायत चुनाव में बीजेपी की हार हुई है. लोगों को पेंशन नहीं मिल रही,छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है. राज्य में अपराध बढ़ रहा है. राजस्थान पंचायत चुनाव के रिजल्ट हमेशा सत्तारूढ़ दल के पक्ष में आते हैं. ऐसे परिणाम आज तक इतिहास में नहीं आए होंगे. जनता तीन साल से परेशान हो रही थी. लेकिन इन्होंने किसी वर्ग की सुनवाई नहीं की. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद रहे. 

ADVERTISEMENTS

आज जो परिणाम आए है बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया है जनता ने बता दिया है कि हमने आप पर भरोसा करके गलती नहीं महानगलती की. नगर निकाय में बेइमान परिसीमन और पुलिस प्रशासन का गलता दुरुपयोग करके जो वोट प्रतिशत बराबर आने के बावजूद जो बोर्ड ज्यादा बनाए थे. जनता ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव में हम बताएंगे सत्ता का दुरुप्रयोग कैसे किया जाता है. 

जनता तीन साल से भुगत रहीः
नगर निकाय के चुनाव में जो परिणाम आए है वो आज तक के इतिहास में नहीं आए होंगे. क्योंकि जनता तीन साल से भुगत रही थी. किसान खाद बीज के लिए रो रहे थे. इनको परवाह ही नहीं है. नौजवान नौकरी के लिए जा रहा था तो लाठिया और प्लास्टिक की गौलियां चूसने के लिए दी जा रही थी बेरोजगारी भत्ता तक नहीं दिया गया. मंत्रियों के जिस तरह के बयान आ रहे थे. उस गरीबों की जिनके बच्चों की मौते हो रही हंस रहे थे. 

लोगों में बहुत गुस्सा:
वहीं अशोक गहलोत ने कहा कि यह चुनाव के परिणाम तो अपेक्षित थे. हम सबको इस बात का एहसास था जो सरकार चल रही है लोगों में बहुत गुस्सा है. गांव-गांव में कोई काम हो नहीं रहे हैं. कुछ सुनवाई नहीं हो रही है. लोग वादे झूठे करते जाते हैं. मैनिफेस्टो वादे किए नहीं निभाए. और एक साल बनाम 5 साल. जनता ने जवाब दिया एक साल बनाम 5 साल. दो साल बनाम 5 साल के नारे लगाते रहे और काम कुछ नहीं किया. इस प्रकार से जो इन्होंने जनता को विश्वास में लेके कुछ नहीं किया काम लोगों में बहुत भारी गुस्सा है उसका इज़हार हो गया और नगर पालिकाओं में नगर निगमों में जो बेईमानी करी इन लोगों ने पुलिस के माध्यम से भी ऐसा राजस्थान में कभी नहीं हुआ. 

चार वार्ड का एक कर दिया:
पहली बार पुलिस का स्टेप किया. छापे डलवाए बाराबंदी के अंदर और चुनाव जीत गए लोग. वोटों की संख्या में कोई फर्क नहीं है. इन्होंने चार वार्ड का एक कर दिया जहां हम जीते थे. और इनके वार्ड से एक के तीन टुकड़े कर दिए. तो यह बेईमानी की उसका बदला जनता ने ले लिया है. लोग कोई काम नहीं कर रहे. अगला चुनाव तो कांग्रेस का जितना निश्चिंत है चाहे ये कैसे ही झूठे वादे करते जाए. लोग समझ के इन चारों को. अब कोई बात मानने वाला नहीं है.     

ADVERTISEMENTS