6 मंत्री समेत 25 विधायकों ने दिया था सामूहिक इस्तीफा”, इन्होंने ने बताई कांग्रेस में बड़ी टूट की वजह!

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें
25 mlas including 6 ministers of state had submitted their
PM मोदी से मिले धामी, विभिन्न विकास परियोजनाओं के लिए मांगा…

शिवपुरीः केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जिस तरह उनकी दादी स्वर्गीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने मध्यप्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री डीपी मिश्रा को सबक सिखाया था, उसी तरह उन्होंने भी कांग्रेस को सबक सिखाया। वर्ष 2018 में प्रदेश में…

ADVERTISEMENTS

शिवपुरीः केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि जिस तरह उनकी दादी स्वर्गीय राजमाता विजयाराजे सिंधिया ने मध्यप्रदेश में तत्कालीन मुख्यमंत्री डीपी मिश्रा को सबक सिखाया था, उसी तरह उन्होंने भी कांग्रेस को सबक सिखाया। वर्ष 2018 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार और अन्य कारणों से उन्होंने अपने 25 विधायकों के साथ पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया था। इनमें छह मंत्री भी शामिल थे। सभी विधायकों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनी।

सिंधिया ने शिवपुरी जिले के पोहरी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनके अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पोहरी के विधायक सुरेश धाकड़ को लोक निर्माण विभाग का राज्य मंत्री बनाया था। इसके बाद क्षेत्र की खराब सड़कों के निर्माण के लिए उल्लेखनीय कार्य हुआ। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि के साथ प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाला बोनस भी भाजपा सरकार के कारण किसानों को मिल रहा है। यदि कांग्रेस की सरकार होती तो प्रदेश सरकार की बोनस राशि कहां से मिलती।

वहीं, आगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाएं शुरू कीं, जिससे प्रदेश ने फिर विकास की रफ्तार पकड़ी। सिंधिया ने यह बात अपने पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के नाम पर स्थापित आधुनिक निजी माधव ज्योति इंटरनेशनल स्कूल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

ADVERTISEMENTS