#nainital #cm #dhami नैनीताल में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम, बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, पर्यटकों को खुद पिलाई चाय

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

सीएम पुष्कर सिंह धामी सरोवर नगरी के दो दिवसीय दौरे पर थे। आज सुबह सीएम धामी नैनीताल में सुबह-सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले। इस दौरान सीएम धामी ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, लोगों के साथ मुलाकात की और पर्यटकों को अपने हाथ से चाय भी पिलाई।

ADVERTISEMENTS

सरोवर नगरी में मॉर्निंग वॉक पर निकले सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को नैनीताल की ठंडी सड़क समेत आसपास के क्षेत्र के भ्रमण पर निकले। इस दौरान मुख्यमंत्री डीएसए खेल मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट खेला। क्रिकेट प्रेमियों ने सीएम धामी से नैनीताल खेल मैदान की स्थिति को दुरुस्त करने और नैनीताल में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिस पर हामी भरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा उनके पास खेलों की स्थिति को सुधारने के लिए प्रस्ताव आया है जिस पर अमल किया जा रहा है।ट

सुंदर नजारों के साथ ही उठाया चाय का लुत्फ
बच्चों के साथ क्रिकेट खेलने के बाद नैनी झील किनारे पहुंचकर सीएम धामी ने चाय की चुस्कियां का आनंद लेते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत की और नैनीताल के हालातों पर चर्चा की। इसके साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा करते हुए नैनीताल के लिए बेहतर काम किए जाने का सुझाव मांगा है।

नैनी झील किनारे और सार्वजनिक स्थान पर साफ सफाई कर रहे पर्यावरण मित्रों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल और उनकी समस्याओं को जानते हुए उनके मनोबल को भी बढ़ाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को उनकी सभी समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

पर्यटकों को खुद पिलाई चाय
चाय के ठेले पर चाय की चुस्की लेने के दौरान सीएम धामी की मुलाकात काशीपुर के कुछ पर्यटकों और उनके बच्चों से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से नैनीताल शहर के पर्यटन क्षेत्र के बारे में बातचीत की। इसके साथ ही स्वयं पर्यटकों के चाय और नाश्ते के पैसे भी दिए।

ADVERTISEMENTS