Petrol Diesel Price Today: तेल कंपनियों की बढ़ी टेंशन! पेट्रोल पर 3.1 रुपये और डीजल पर 24.5 रुपये प्रति लीटर का घाटा; देखें आज के ताजा रेट
Petrol Diesel Rate Today 21 November 2026: ब्रेंट क्रूड 92.57 डॉलर प्रति बैरल पहुंचने के बावजूद दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 पर स्थिर है. रिपोर्ट के अनुसार तेल कंपनियों को डीजल पर ₹24.5 प्रति लीटर का घाटा हो रहा है. पूरी खबर पढ़ें.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में तेजी के बावजूद घरेलू स्तर पर आम जनता को बड़ी राहत मिली हुई है. आज यानी शनिवार, 21 नवंबर के लिए सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं और आज भी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है.हालांकि, ग्राहकों को मिल रही यह राहत ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) पर काफी भारी पड़ रही है. एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर तिमाही में खुदरा बिक्री पर कंपनियों को पेट्रोल पर 3.1 रुपये और डीजल पर 24.5 रुपये प्रति लीटर का भारी नुकसान उठाना पड़ा है.
आज कच्चे तेल और पेट्रोल-डीजल का ताजा हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल बढ़कर 92.57 डॉलर प्रति बैरल पर है. इसके बावजूद घरेलू बाजार में दाम नहीं बढ़े हैं. राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.
पेट्रोल-डीजल बेचने पर कंपनियों को कितना नुकसान?
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (Nuvama Institutional Equities) की रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर तिमाही में कंपनियों के मुनाफे और नुकसान का समीकरण पूरी तरह बदल गया. इस तिमाही में पेट्रोल की खुदरा बिक्री पर कंपनियों को 3.1 रुपये प्रति लीटर का घाटा हुआ, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में उन्हें 10.7 रुपये प्रति लीटर का मुनाफा हो रहा था. डीजल पर कंपनियों को 24.5 रुपये प्रति लीटर का घाटा झेलना पड़ा है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनियों को 5.6 रुपये प्रति लीटर का फायदा हुआ था. इसके अलावा पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और सप्लाई में रुकावटों के कारण भी तेल कंपनियों को करीब 42,000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है.
फिर भी कंपनियां फायदे में कैसे हैं?
अब आप पूछेंगे, अगर इतना घाटा है तो कंपनियां बंद क्यों नहीं हो गईं? वजह है – रिफाइनिंग मार्जिन. कच्चे तेल को साफ करके पेट्रोल-डीजल बनाने पर कंपनियों को अच्छा पैसा मिल रहा है. इस तिमाही में ये मार्जिन 33.8 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो पिछले साल सिर्फ 10.1 डॉलर था. इसी वजह से कंपनियों का कुल मुनाफा (EBITDA) 54.7% बढ़ गया. सीधी भाषा में समझें तो पेट्रोल पंप पर घाटा हो रहा है, लेकिन फैक्ट्री (रिफाइनरी) में मुनाफा हो रहा है. एक से दूसरे को बैलेंस किया जा रहा है.
अब LPG सिलेंडर पर भी संकट
पेट्रोल-डीजल के बाद अब गैस सिलेंडर पर भी घाटा बढ़ रहा है. HPCL को नवंबर में हर सिलेंडर पर 327 रुपये का घाटा, वहीं IOCL को दिसंबर में हर सिलेंडर पर 370 रुपये तक का घाटा हो सकता है. सरकार की तरफ से कंपनियों का 18,000 करोड़ रुपये बकाया है.
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


