सुबह-सुबह कांपी धरती, इस राज्य में भूकंप के तेज झटके, जानें तीव्रता – Earthquake

Arunachal Pradesh Earthquake: सुबह-सुबह एक बार फिर धरती कांपी है। भूकंप के झटके महसूस किए है। ये अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में महसूस किए गए। जिससे लोगों में अफरा तफरी की स्थिति बन गई।
सुबह-सुबह कांपी धरती, अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के तेज झटके
इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार ये भूकंप (Arunachal Pradesh) सुबह करीब 8:57 पर आया। इसका केंद्र पश्चिम कामेंग में था। जिसकी गहराई पांच किलोमीटर थी। फिलहाल भूकंप से जान-मान की हानी की खबर सामने नहीं आ रही है।
पश्चिम बंगाल में भी आया भूकंप
बता दें कि इससे पहले मंलगवार 3 फरवरी को कोलकाता के साथ-साथ दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कुछ समय के लिए वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग डर कर घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। करीब रात नौ बजे से भूकंप आया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन