एक बार फिर नाबालिग ने मर्सिडीज से मचाया कहर!, 3 लोगों को मारी टक्कर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

mumbai-mercedes-accident-by-minor

गत दिवस देर रात एक भीषण हादसा हो गया। दरअसल मुंबई के कोस्टल रोल टनल में एक तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसा काफी भयानक था जिसमें तीन लोग घायल हो गए। तो वहीं एक महिला की हालत काफी गंभीर बताई जा रही हैं। शुरूआती जांच में पता चला कि मर्सिडीज एक नाबालिग चला रहा था…हादसे का समय देर रात करीब 1:45 था।

ADVERTISEMENTS

एक बार फिर नाबालिग ने मर्सिडीज से मचाया कहर!

पुलिस की माने तो मर्सिडीज ने अचानक तेज रफ्तार में कार को टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद टनल में अफरा-तफरी का माहौल बना गया। जिससे ट्रैफिक भी प्रभावित हो गया। जिस कार को टक्कर लगी उसको मीरा रोड निवासी प्रसन्न मोपकर चला रहे थे। कार में उनकी पत्नी और सास भी थीं।

सभी होटल में डिनर करने जा रहे थे। टक्कर के बाद प्रसन्न और उनकी सास को तो हल्की चोंटे आईं। तो वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है।

3 लोगों को मारी टक्कर

जांच मे पता चला कि मर्सिडीज एक वरिष्ट नागरिक कारोबारी के नाम पर रजिस्टर्ड है। उनकी 18 साल की पोती घर से कार की चाबी लेकर निकल गई। कार लड़की का 17 वर्षीय दोस्त चला रहा था।पुलिस ने कार मालिक, उसकी पोती और नाबालिग पर मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तरह केस दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS