कुत्तों की दहशत : मंदिर जा रही थी महिला, दो खूंखार Rottweiler ने कर दिया हमला, हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Two Rottweiler dogs attacked woman in Dehradun

Rottweiler dogs attack : देहरादून के राजपुर क्षेत्र में दो कुत्तों ने एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया. महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. बताया जा रहा है कुत्तों ने महिला को इतनी बुरी तरह से नोचा की महिला के सिर, हाथ और पैर पर 200 टांके आए हैं. जबकि हाथ की दो हड्डियां तक टूट गई. फिलहाल महिला जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है.

ADVERTISEMENTS

पड़ोसी के Rottweiler कुत्तों ने किया महिला पर हमला

घटना रविवार सुबह करीब चार बजे की है. जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्र के किशननगर की रहने वाली कौशल्या देवी रोज सुबह अर्द्धनादेश्वर मंदिर जाती थी. इस दौरान पड़ोस में रहने वाले मोहम्मद जैद के दो रॉटविलर नस्ल के कुत्तों ने महिला को देख अपने घर की दीवार फांदकर महिला पर हमला कर दिया. इस दौरान महिला की चीख निकल गई. शोर सुन लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और महिला को कुत्तों के चंगुल से बचाया.

महिला की हालत गंभीर

आरोप है कि हमले के दौरान लोगों ने कुत्तों के मालिक मोहम्मद जैद को आवाज लगाई लेकिन कोई भी घर से बाहर नहीं आया. कौशल्या देवी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. पीड़िता के बेटे ने कुत्ते के मालिक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है. बताया जा रहा है ये कुत्ते पहले भी कॉलोनी के लोगों पर हमला कर चुके हैं. इस संबंध में कई बार कुत्ते के मालिक को भी शिकायत की थी. लेकिन उन्होंने लापरवाही बरती. जिसके चलते आज इतना बड़ा हादसा हो गया

ADVERTISEMENTS