#Dog #missingअब नहीं गुम होगा आपका कुत्ता, खो भी जाए तो ढूंढना आसान, बस लगानी होगी ये चिप, जानें यहां

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें


गुरुग्राम अब पालतू और निराश्रित कुत्तों की निगरानी व देखभाल में तकनीक का इस्तेमान करने वाला हरियाणा का पहला जिला बनने जा रहा है। नगर निगम कुत्तों की निगरानी, उनके टीकाकरण व बांध्याकरण आदि का विवरण रखने के लिए उनकी गर्न की त्वचा में एक प्रकार का चिप लगाने जा रहा है।

ADVERTISEMENTS

बता दें कि यह प्रक्रिया कुछ ऐसी होगी जैसे किसी को इंसुलिन का इंजेक्शन दिया जाता है। इस इंप्लांट के बाद कुत्ते के संबंध में सभी प्रकार का विवरण जुटाना आसान होगा।

कुत्तों की होगी पूरी निगरानी
बता दें कि यदि कोई कुत्ता खो जाए तो उसके मालिक को कुत्ते को ढूंढना काफी मुश्किल हो जाता है। अब इस चिप के माध्यम से सभी कुत्तों की पूरी निगरानी हो सकेगी।

इतनी हो सकती है इस चिप की कीमत
जानकारी के अनुसार गर्दन मे लगी इस माइक्रोचिप को रीड करके कुत्ते के मालिक, उसके टीकाकरण की तारीख, बांध्यकरण की स्थिति आदि सभी विवरण जुटाया जा सकता है। इससे कुत्तों के आतंक को भी नियंत्रित किया जा सकता है। इसकी कीमत एक हजार के आसपास और ज्यादा से ज्यादा 1500 रूपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इससे कुत्ते की सेहत पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं है।

कुत्ता चोरी होने पर ढूंढना आसान
वहीं पुलिस के पास कुत्ता चोरी होने के हजारों मामले सामने आते हैं। ऐसे में इस चिप के माध्यम से पुलिस का कुत्ते को ढूंढना आसान हो जाएगा। चिप लगे होने से उसे रीड करके आसानी से पता लगाया जा सकेगा कि कुत्ते का मालिक कौन है।

ADVERTISEMENTS