अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी मैक्स,एक मौत, एक घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसे को लेकर आए दिन खबरें सामने आती रहती है एक ऐसी खबर ओखलकांडा ब्लॉक जय सामने आ रही है यहां पर गत दिवस की देर शाम एक मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक गत दिवस की शाम मीडार से पतलोट की तरफ जा रही मैक्स संख्या UK04A/4804 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।

-->

हादसे में शिव ओम सिंह मेहरा पुत्र जमन सिंह निवासी पदमपुर ओखलकांडा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार भुवन चंद्र पनेरू पुत्र धन देव गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एबुलेंस की मदद से हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।विधायक राम सिंह कैड़ा ने सरकार से मृतक व्यक्ति और घायल व्यक्ति के परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिलाने की मांग की है।