मंच से विधायक ने पूछा ‘इस्तीफा दे दूं क्या’? भीड़ ने कहा- दे दो- Video Viral

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा सीट से भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक कमलेश्वर डोडियार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक मंच से जनता के बीच सवाल करते नजर आ रहे हैं कि क्या इस्तीफा दे दूं क्या? इस पर भीड़ से आवाज आती है- दे दो। जनता के इस जवाब पर विधायक भी कहते हैं- ओके, दे देंगे।
कानूनपढ़ें
विधायक कमलेश्वर डोडियार का वीडियो वायरल
दरअसल, रविवार को सैलाना विधानसभा क्षेत्र के रानीसिंह गांव में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मूर्ति अनावरण और चिंतन शिविर का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में विधायक कमलेश्वर डोडियार भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के दौरान जब विधायक मंच से संबोधन कर रहे थे और राजनीतिक मुद्दों पर अपनी बात रख रहे थे, तभी वहां मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें बीच में ही टोक दिया।
कानूनपढ़ें
इस्तीफा दे दूं क्या: MLA
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विधायक से कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों पर बात होनी चाहिए। लोगों ने जल, जंगल और जमीन जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्राथमिकता देने की बात कही। इसी बीच विधायक ने मंच से ही जनता से सवाल कर दिया कि क्या इस्तीफा दे दूं क्या? इस पर भीड़ की ओर से जवाब आया- दे दो। लोगों की प्रतिक्रिया सुनकर विधायक ने कहा, ‘ओके, दे देंगे। चलो ठीक है, उसके लिए भोपाल जाना पड़ेगा।’
कानूनपढ़ें
वहीं, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, विधायक के बयान के बाद मंच पर मौजूद एक वक्ता ने कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह किसी राजनीतिक पार्टी का कार्यक्रम नहीं है। इसका आयोजन दो संगठनों के युवाओं ने मिलकर किया है और इसका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।
कानूनपढ़ें
BAP से विधानसभा पहुंचने वाले पहले विधायक हैं डोडियार
गौरतलब है कि कमलेश्वर डोडियार भारतीय आदिवासी पार्टी के टिकट पर सैलाना विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे। वह इस पार्टी से विधानसभा पहुंचने वाले पहले विधायक हैं। फिलहाल, जनता के सामने इस्तीफे को लेकर दिए गए उनके बयान और वायरल वीडियो को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



आठवें वेतन आयोग में पैंशनर्स को शामिल नहीं करने से पैंशनरों में आक्रोश ।